एप से हो रहा एयरपोर्ट के लिए ली जाने वाली भूमि का सर्वे, अब तक केवल 13 मकान और कुछ शेड प्रभावित
रायगढ़। रायगढ़ जिले में एयरपोर्ट बनाने के लिए चार गांवों का सर्वे हो रहा है। एप के माध्यम से पटवारी सर्वे कर रहे हैं। अब तक औरदा और बेलपाली में सर्वे तकरीबन पूरा हो चुका है। कोंड़ातराई और जकेला में बाकी है। औरदा में करीब 13 मकान अधिग्रहण की जद में आ रहे हैं।छग सरकार ने रायगढ़ में भी एयरपोर्ट निर्माण के लिए कदम बढ़ाया है। 2012 में ही भूमि चिह्नित कर ली गई थी। तब प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। 14 साल बाद जमीन का दोबारा सर्वे किया जा रहा है। पहले जिस जमीन पर एक फसल ली जाती थी, अब वहां बोरवेल से सिंचाई हो रही है।
कोंड़ातराई में 184 किसानों की 64 हेक्टेयर, औरदा में 75 किसानों की 29 हेक्टेयर, बेलपाली में 44 किसानों की 48 हेक्टेयर और जकेला 132 किसानों की 86 हेक्टेयर कुल 227 हे. जमीन चयन की गई थी, जिसका स्पॉट सर्वे हो रहा है। अब तक पटवारियों ने औरदा के 146 खसरों के 47.078 हे. भूमि का सर्वे कर लिया है। औरदा में भी 204 खसरों की 27.472 हे. भूमि का सर्वे किया गया है जिसमें से 22 हे. जमीन ली जाएगी। कोंड़ातराई में करीब 9 हे. और जकेला में 5 हे. भूमि का सर्वे किया गया है। अभी इन दोनों गांवों का सर्वे चल रहा है।
प्रोजेक्ट कॉस्ट के साथ देखी जाएगी फीजिबिलिटी
रायगढ़ के पास बिलासपुर और झारसुगुड़ा में भी एयरपोर्ट बनाए गए हैं। दोनों जगहों पर निजी विमानन कंपनियों की फ्लाईट उपलब्ध होती है। अभी भी दोनों एयरपोर्ट यात्रियों की कमी से जूझ रहे हैं। रायगढ़ में एयरपोर्ट की प्रोजेक्ट कॉस्ट कई गुना बढ़ जाएगी। इस हिसाब से फीजिबिलिटी का भी आकलन होगा। एप में भूमि कृषि है या डायवर्टेड, सिंचित है या एक फसली, या पड़ती, मौजूद पेड़ों की संख्या, मकान, बोरवेल, कुआं आदि सबकुछ दर्ज किया जा रहा है ताकि सही मुआवजा मिले।
रायगढ़ में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए अभी तक प्रकाशित नीचे दिए गए सभी खबरें को जरूर पढ़ें























