छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में जल्द बनेगा एयरपोर्ट, चार गांव में जमीन चिह्नांकित, ओपी बोले – शीघ्र शुरू होगा सर्वे

IMG 20251110 WA0002

रायगढ़। 12 साल बाद रायगढ़ में एयरपोर्ट को लेकर फिर जीरो से शुरुआत होने वाली है। पहले चार गांवों में जमीन चिह्नांकित की गई थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि इन गांवों में अधिग्रहित भूमि का सर्वे प्रारंभ किया जाएगा। उनके मुताबिक एक सप्ताह में ही सर्वे शुरू हो सकता है।
कोंड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन चिह्नांकन के बाद सर्वे भी प्रारंभ हो गया था, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 200 एकड़ जमीन की मांग की जिसके बाद प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। अब यह प्रोजेक्ट एक बार फिर से पटरी पर लौट सकता है। चार गांवों में जमीन खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पुसौर तहसील के कोंड़ातराई, औरदा, बेलपाली और जकेला की करीब 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

कोंड़ातराई में घरेलू उड़ानों के लिए एयरपोर्ट बनाया जाएगा। 2012-13 में इसके लिए करीब 592 एकड़ भूमि चिह्नित की गई थी। इसमें कोंड़ातराई, औरदा, बेलपाली और जकेला गांव प्रभावित हो रहे हैं। तब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने करीब 800 एकड़ की मांग की। इतने साल तक प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका। अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से कोंड़ातराई में एयरपोर्ट के लिए सर्वे शुरू होगा। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य में देरी होगी लेकिन प्रभावित भूमि का सर्वे एक सप्ताह में ही शुरू हो सकता है। शहर से करीब दस किमी दूर कोंड़ातराई एयरपोर्ट बनाने के लिए हवाई पट्टी की 23 एकड़ और चार गांवों की 569 एकड़ जमीन ली जानी है।

पांच गुना तक पहुंच जाएगी प्रोजेक्ट कॉस्ट
इन चारों गांवों में करीब 10 साल से भूमि खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ग्रामीण कई बार रोक हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसे नहीं हटाया गया। 2012-13 में प्रोजेक्ट कॉस्ट बेहद कम होती लेकिन तब भूअर्जन नहीं किया गया। उसके बाद कोंड़ातराई समेत सभी गांवों में पक्के निर्माण ज्यादा हो चुके हैं। रोड किनारे कई कमर्शियल निर्माण भी किए गए हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए चार गुना मुआवजा भी देना पड़ेगा है।

लागत का होगा आकलन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि निर्माण बाद में होगा लेकिन सर्वे एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। दरअसल पुराना सर्वे अब किसी काम का नहीं है। इसलिए प्रोजेक्ट कॉस्ट के आकलन के लिए नए सिरे से सर्वे होगा। इससे पता चलेगा कि रायगढ़ में एयरपोर्ट की लागत कितनी हो सकती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: