छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आपदा में अवसर खोजने वाली कांग्रेस पूरे जिले में शून्य – अशोक अग्रवाल

आपदा में अवसर खोजने वाली कांग्रेस पूरे जिले में शून्य

रायगढ़:- जिला भाजपा के सह प्रवक्ता एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा डीजल-पेट्रोल की कथित किल्लत को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन को पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी आपदा में अवसर खोजने की अपनी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है।मुट्ठी भर समर्थकों के साथ किया गया यह विरोध प्रदर्शन केवल जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास है।

अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बीच प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है।देश की जनता को केंद्र सरकार की नीयत और नीति पर पूरा विश्वास है।यही कारण है कि हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पूरा देश मोदी जी के साथ खड़ा दिखाई देता है,जबकि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंपों में जाकर हो-हल्ला मचाना और कृत्रिम भय का वातावरण बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस अपनी खो चुकी राजनीतिक जमीन और समाप्त हो चुके जनाधार को बचाने के लिए इस प्रकार के प्रायोजित आंदोलनों का सहारा ले रही है, लेकिन जनता अब कांग्रेस की मंशा को भलीभांति समझ चुकी है।

अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेसियों की मुख्य तकलीफ रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की विकासवादी राजनीति है।जिस प्रकार ओपी चौधरी जी के नेतृत्व में पूरे रायगढ़ जिले में विकास की गंगा बह रही है, उससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। जिले में प्रतिदिन करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की नींव रखी जा रही है तथा पूर्ण हो चुके कार्य जनता को समर्पित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल,धार्मिक एवं सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं,जिससे आम जनता का विश्वास भाजपा और ओपी चौधरी जी के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है।कांग्रेस इस जनसमर्थन और विकास की गति को पचा नहीं पा रही है।यही कारण है कि जनता के मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी कांग्रेस अब भ्रम फैलाने और अनावश्यक विरोध प्रदर्शन की राजनीति में जुट गई है।

अग्रवाल ने कहा कि जिस कांग्रेस पर जनता का विश्वास पहले ही समाप्त हो चुका है,वह अब केवल मीडिया में बने रहने के लिए विरोध प्रदर्शन का सहारा ले रही है।जिले की जनता विकास,सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ है तथा कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है तथा किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों को असुविधा न हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ की जनता विकास चाहती है,सकारात्मक राजनीति चाहती है और यही कारण है कि जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा एवं ओपी चौधरी जी को मिल रहा है।कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है,न कि झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास करने की।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: