छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में भीषण गर्मी का असर : तपती धूप से परेशान गजराज ने सूंड से खुद को नहलाया, कैमरे में कैद हुआ दिलचस्प VIDEO

तपती धूप से परेशान गजराज ने सूंड से खुद को नहलाया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे न सिर्फ आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बल्कि वन्यजीवों का हाल भी बेहाल हो गया है। इसी कड़ी में रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक भावुक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला है, जहां एक हाथी गर्मी से बचने के लिए नहाते हुए दिखा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया अब जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भावुक और दिलचस्प नजारा कैमरे में कैद
बता दें कि बढ़ते तापमान और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के बीच जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा ही एक भावुक और दिलचस्प नजारा रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक हाथी गांव के पास बने पानी के पोखर में पहुंचता है और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी सूंड से बार-बार शरीर पर पानी डालता है। हाथी को इस अंदाज में नहाते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आना बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

यहां देखें वीडियो ऐसे ही वीडियो के लिए, हमारे इंस्टाग्राम को फॉलो भी करें

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: