छोड़कर सामग्री पर जाएँ

About us

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र ‘केलो प्रवाह’ का यह Official Digital Wing है। हमारी पत्रकारिता की जड़ें तीन दशक से अधिक पुरानी हैं, जिसे पाठकों के अटूट विश्वास और अटूट सत्यनिष्ठा ने सींचा है। समय की मांग और पाठकों की सुविधा को देखते हुए, हमने अक्टूबर 2021 में इस kelopravah news web portal के माध्यम से अपनी डिजिटल उपस्थिति दर्ज की है। एक जिम्मेदार संस्थान के रूप में हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को व्यापकता के साथ साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारा यह मंच, ‘जल, जंगल और जमीन’ से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और समस्त सरकारी व सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। रायगढ़ के सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत, जनहित से जुड़ी गतिविधियां और खनिज व औद्योगिक क्षेत्रों की ‘Exclusive’ खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित कई न्यूज़ कैटेगरी में खबरों को पूरी शुचिता और निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करना ही ‘केलो प्रवाह’ का मूल संकल्प है।

Our Mission

‘केलो प्रवाह’ का मुख्य मिशन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता की विरासत को डिजिटल युग में और अधिक सशक्त बनाना है। हम एक ऐसी सूचना प्रणाली विकसित करने के लिए संकल्पित हैं, जहाँ खबरों की रफ़्तार के साथ उनकी ‘प्रमाणिकता’ और ‘साख’ सर्वोपरि हो।

Citizen Journalism

‘केलो प्रवाह’ अपने पाठकों की आवाज़ और उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए हमेशा तत्पर है। यदि आपके पास अपने क्षेत्र, सुदूर अंचलों या जनहित से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना, समस्या या सकारात्मक खबर है, तो आप हमें साझा कर सकते हैं।

Owner

Mr. Udai Ram Thawait
8878984447

Executive Editor

Mr. Hemant Thawait
7974345961

News Editor (Digital)

Mr. Vikas Pandey
7898257272

 

Office

Darogapara, Ward No.15, Sattigudi Chowk, Near Indira Gandhi School, Raigarh, C.G.

Email

kelopravah.news@gmail.com

Contact Us