छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धरमजयगढ़ में वन विभाग ने धनवादा कंपनी के सामने किया सरेंडर

E0A4A7E0A4A8E0A4B5E0A4BEE0A4A6E0A4BEE0A495E0A482E0A4AAE0A4A8E0A580E0A486E0A4B0E0A58DE0A49FE0A4BFE0A495E0A4B2
  • पीएफ के दो कम्पार्टमेंट से होकर गुजरी 33 केवी लाइन, राजस्व वन बताकर संरक्षित क्षेत्र में किया काम

रायगढ़। जो सरकारी विभाग आम आदमी का भविष्य तय करते हैं, वो कॉरपोरेट ताकतों के सामने सरेंडर कर रहे हैं। रायगढ़ जिला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। धरमजयगढ़ में धनवादा कंपनी को स्थापित करने के लिए एक नहीं आधा दर्जन विभागों ने समझौता किया है। सरकारी तंत्र ने अपने ही बनाए नियम धनवादा के लिए शिथिल कर दिए हैं। धनवादा पावर कंपनी हैदराबाद ने जंगल के अंदर से उस क्षेत्र में 33 केवी लाइन बिछा दी जबकि यहां हाथियों की लगातार मौतें हो रही हैं। धरमजयगढ़ के भालूपखना में मांड नदी पर धनवादा पावर की 7.50 मेगावाट लघु जल विद्युत परियोजना लगाई गई है। बिजली को पावरग्रिड तक लाने के लिए ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है जो सवालों के घेरे में है।

रायगढ़ जिले में बीते दो सालों में दर्जन भर हाथियों की मौत हो चुकी है। धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथियों का रहवास पूरे साल होता है। प्रोटेक्टेड फॉरेस्ट एरिया में हाथी विचरण करते हैं। गांवों में बिजली सप्लाई के लिए 11 केवी लाइन बिछाई गई है। धनवादा कंपनी को अपनी 33 केवी लाइन को ले जाने के लिए प्रोटेक्टेड फॉरेस्ट कम्पार्टमेंट पी-99 और पी-101 की जमीन उपयोग करनी पड़ी। लेकिन कंपनी इसके लिए विधिवत अनुमति की प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहती थी। इसलिए पहले सीएसपीडीसीएल के माध्यम से डीएफओ के समक्ष आवेदन करवाया गया। पुरानी लाइन में सुधार करने का आवेदन दिया गया।

कंपनी ने वन विभाग में भी सांठगांठ करके मंजूरी दिलवा दी। दोनों विभागों ने धनवादा कंपनी का काम कराने के लिए दिनरात एक कर दिए। बिना वन भूमि प्रत्यावर्तन के ही सीएसपीडीसीएल के खंभों का इस्तेमाल करके 33 केवी के केबल बिछा दिए। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में केबल बिछाने के लिए अलग तकनीकी प्रावधान हैं, जिनका पालन नहीं किया गया। आने वाले दिनों में इस लाइन की चपेट में आकर किसी हाथी की मौत होती है तो क्या डीएफओ और धनवादा के प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई होगी?

हरि असैया, कृष्णा और सुनील चौधरी को नोटिस

धनवादा कंपनी को मिली एनओसी और उसके बाद का घटनाक्रम बेहद संदेहास्पद है। सोचिए जिस कंपनी को 2023 में कलेक्टर ने एनओसी दे दी हो, उसको 2024 में रेंजर और एसडीएम नोटिस दे रहे हैं। 12 जुलाई 2024 को एसडीएम धरमजयगढ़ ने कंपनी के हरि असैया और सुनील चौधरी को नोटिस दिया था। वन परिक्षेत्र बाकारूमा में 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के अलावा भूमि पर काम किया जा रहा था। इससे किसानों को भी नुकसान हुआ। वहीं रेंजर ने 5 फरवरी 2024 को असैया और कृष्णा को नोटिस दिया था। भूमि प्रत्यावर्तन किए बिना ही गैर वानिकी प्रयोजन के लिए काम किए जा रहे थे। बड़े झाड़ के जंगल में काम किया जा रहा था। वन विभाग ने पीएफ के दोनों कम्पार्टमेंट की सच्चाई छिपाई।

क्या कहते हैं लालजीत 

यह मामला बेहद गंभीर है। हाथी प्रभावित क्षेत्र में इस तरह नियम विरुद्ध 33 केवी लाइन ले जाना गलत है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
– लालजीत सिंह राठिया, विधायक, धरमजयगढ़

img 20260703 wa0012642773987095330313

Related Article

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: