छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया आरओबी में बड़ा खेल : वर्षा सॉल्यूशंस ने किया कारनामा, जो काम किया नहीं उसका भुगतान

file 00000000d6608246a43ea4004fd9c8d4
  • आरओबी के लिए पाइप लाइन और पोल शिफ्टिंग समेत कई काम मिले थे, 2024-25 में ही कर दिया खेल

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने से पहले पाइपलाइन शिफ्टिंग, बिजली पोल हटाने, बाउंड्रीवॉल आदि का काम कराया जाना था। पूरे काम की राशि करीब सवा दो करोड़ रुपए नगर पालिका को 2024 में ही दे दिए गए थे। नपा में ऐसा खेल हुआ कि कई काम किए बिना ही बिल पास कर दिए गए। कई काम हाल ही में करवाए गए। सेतु विभाग को करीब 65 लाख रुपए वापस भी किए गए। कोरबा की ठेका कंपनी वर्षा सॉल्यूशन्स को आरओबी के निर्माण क्षेत्र में आ रही पाइप लाइन को शिफ्ट करने, बिजली खंभे हटाने, बाउंड्रीवॉल निर्माण, गार्डन, स्ट्रीट लाइट समेत कई काम करने का टेंडर मिला।

सेतु विभाग ने इस काम के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपए दिए थे। ठेका कंपनी को अप्रैल 2024 में वर्क ऑर्डर मिला था। आरओबी का वर्क ऑर्डर 4 नवंबर 2025 को हुआ। ओवरब्रिज का काम प्रारंभ होने के पहले वर्षा सॉल्यूशंस को काम पूरा कर लेना था। बिजली पोल हटाने और पाइप लाइन शिफ्टिंग के काम में मनमानी की गई। तत्कालीन सीएमओ और सब इंजीनियरों ने मिलकर ठेका कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए उन कामों का भी सत्यापन कर दिया, जो हुए ही नहीं थे। गड़बड़ी होती रही लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने सवाल नहीं किए।

करीब पौने दो करोड़ रुपए ठेका कंपनी को भुगतान किए गए। इस बीच सीएमओ बदल गए और प्रशासन की निगरानी बढ़ गई। समीक्षा हुई तो गड़बड़ी का पता चला। सेतु विभाग पीडब्ल्यूडी को करीब 65 लाख रुपए वापस कर दिए गए। इसके बाद भी कहानी खत्म नहीं हुई। वर्षा सॉल्यूशंस ने जो काम नहीं किए, उनको अब किया जा रहा है। यह काम एक पहेली की तरह है, जिसकी जांच हुई तो कई बड़े नाम फंस सकते हैं।

दो सब इंजीनियरों की भूमिका

उनके कार्यकाल में ही पूरी गड़बड़ी हुई। आधे काम का वेरीफिकेशन करके पेमेंट किया गया। इस पर कोई जांच भी नहीं की गई। सेतु विभाग को जो राशि वापस की गई, उसका दोबारा से टेंडर करके काम किया गया। सवाल यह है कि पहले कराए गए काम का गलत सत्यापन करने वाले अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: