छोड़कर सामग्री पर जाएँ

निगम के तीन नोटिस, नजूल विभाग में सन्नाटा, बिना पट्टे के बना अवैध कॉम्पलेक्स

file 000000000c2c8246bcea551491a71d4f

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। नजूल जमीन पर कब्जा करके विशाल कॉम्पलेक्स बनाने पर नगर निगम ने तो कार्रवाई कर दी। एक नहीं तीन नोटिस दिए जा चुके हैं। दूसरी तरफ नजूल विभाग में सन्नाटा पसरा है। नजूल आरआई से एक रिपोर्ट तक नहीं मांगी गई। जमीन शासन की है लेकिन आसानी से कब्जा कर लिया गया। शहर का सुनियोजित विकास करने के बजाय प्रशासन के ही विभाग पूरी प्लानिंग को मटियामेट कर रहे हैं। सरकारी नजूल जमीन कहीं खाली है तो नजूल विभाग खुद ही इस पर अतिक्रमण करवा रहा है।

प्रशासन के पास खाली जमीन ही नहीं बची है। बोईरदादर चौक से विजयपुर की तरफ दाहिनी ओर एक विशाल कॉम्पलेक्स का निर्माण हो रहा है। मनोज मेहानी नामक कारोबारी ने नजूल जमीन पर कॉम्पलेक्स निर्माण शुरू किया है। करीब 6000 वर्गफुट जमीन पर विशाल कॉम्पलेक्स बना रहा है। यह नजूल जमीन है। नगर निगम ने मनोज को तीन नोटिस जारी किए हैं। वार्ड 24 मोदीनगर में किए जा रहे निर्माण को तत्काल बंद कर भूमि स्वामी के दस्तावेज और निगम से प्राप्त भवन निर्माण अनुज्ञा की प्रति प्रस्तुत करने को कहा था।

नोटिस का जवाब मनोज ने नहीं दिया है। निगम की ओर से कार्रवाई की गई लेकिन नजूल विभाग चुप बैठा है। नजूल आरआई से प्रतिवेदन लेकर कार्रवाई नहीं की गई। सवाल उठ रहा है कि रोड किनारे नजूल जमीन पर इतना वृहद निर्माण हो रहा है, तो राजस्व निरीक्षक को कैसे पता नहीं चला।

जमीन किसकी है, नजूल आरआई को सब मालूम है

यह जमीन नजूल भूमि है। इसके पट्टे की भी जानकारी किसी को नहीं है। संभव है कि रिक्त पड़ी जमीन पर कब्जा कर लिया गया हो। रजिस्ट्री तो नहीं सकती। नगर निगम में भवन निर्माण अनुज्ञा से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं हैं। निगम के तीनों नोटिस का जवाब इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि कोई दस्तावेज नहीं हैं। निगम ने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है लेकिन नजूल विभाग तमाशा देख रहा है। आरआई को सब कुछ मालूम है लेकिन विभाग की ओर से कोई नोटिस नहीं है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: