छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कौन होगा रायगढ़ का नया सभापति, सस्पेंस बरकरार

IMG 20250310 WA000228129

रायगढ़। नगर निगम में सभापति के चुनाव को लेकर अब कुछ घंटे का ही समय शेष रह गया है लेकिन अब तक न तो भाजपा ने और न ही कांग्रेस ने सभापति चुनाव के लिए अपने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया हैं जिससे सभापति के लिए दोनों दलों के संभावित उम्मीदवारों में बेचैनी और उत्सुकता बढ़ती जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों पार्टी आज – रविवार की रात या फिर सोमवार को ठीक नगर निगम के प्रथम 5 सम्मेलन के पहले अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते है। नगर निगम की पार्षदों की 48 में से 33 सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस 12 सीट और अन्य के खाते में तीन सीट गई है।

इस तरह संख्या बल के लिहाज से देखा जाये तो नगर निगम में भाजपा का सभापति बनना तय माना जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने – सभापति चुनाव में शामिल होने का निर्णय लिया है। अब देखना है कि दोनों की पार्टियां सभापति के चुनाव में किन्हें अपना अपना उम्मीदवार घोषित करती। सभापति के साथ अपीलीय समिति के सदस्यों का भी चुनाव होगा। नगर निगम में इससे पहले कांग्रेस के जयंत ठेठवार, सलीम नियारिया, भाजपा के सुभाष पांडेय, सुरेश गोयल सभापति की कुर्सी सम्हाल चुके है। नगर निगम में सोमवार को सुबह 11 बजे प्रथम सम्मेलन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। और 12 बजे तक स्पीकर और अपील समिति के लिए नामांकन लिये जायेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच और साढ़े 12 से 1 बजे तक नाम वापसी का दौर चलेगा। दोपहर 1 बजकर 15 मिनट में वैध नामांकन पत्रों की जानकारी दी जायेगी और फिर उसके तुरंत बाद मतदान की तैयारी शुरू कर दी जायेगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक स्पीकर और अपील समिति के लिए गुप्त मतदान का दौर चलेगा और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: