छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अपराजिता टीवीएस शो रूम में सर्विस के दौरान बाईक में लगी आग

20261005 115601

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। ढिमरापुर रोड स्थित अपराजिता टीवीएस शो रूम में सर्विस एवं मरम्मत के दौरान गंभीर लापरवाही बरते जाने का एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है। रायगढ़ निवासी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार उसकी टीवीएस अपाचे बाईक का चेन-स्प्रोकेट खराब होने पर सुधार के लिए दिये जाने पर महीनों तक दुपहिया ठीक नहीं हुई तथा परीक्षण के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण लगी आग की वजह से गाड़ी जल कर क्षतिग्रस्त हो गई है। उसका कहना है कि यदि मामले का उचित समाधान नहीं होता है तो वह कानुनी मदद लेगा।

अपराजिता टीवीएस शो रूम के सर्विस सेंटर में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए रायगढ़ निवासी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि उसकी  टीवीएस अपाचे बाईक का चेन-स्प्रोकेट खराब होने पर उसे बदलवाने के लिए अप्रैल माह में शो रूम के सर्विस सेंटर में दिया था जिसके लिए लगभग साढ़े 5 हजार रूपए का खर्च बताया गया था। आशुतोष उपाध्याय के अनुसार नया चेन-स्प्रोकेट लगने के बाद वाहन से तेज एवं असामान्य आवाज आने लगी। इसकी शिकायत करने के बाद उन्हें कई बार सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़े तथा लगभग 7-8 बार वाहन दिखाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

वहीं इस बात की शिकायत शो रूम के संचालक से किये जाने पर उनके द्वारा समस्या ठीक कराने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद भी वाहन पर दो बार अतिरिक्त  कार्य कराया गया, लेकिन समस्या बनी रही। बाद में वाहन दो दिन सर्विस सेंटर में छोडऩे के लिए कहा गया तथा फोन करके वाहन का परीक्षण करने के लिए बुलाया गया। दोबारा शो रूम ले जाने के बाद बाईक की मरम्मत के लिए 30 हजार रूपए का खर्च बताया गया। वहीं मई से अगस्त तक वाहन की समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस अवधि में उन्हें बताया गया कि उनकी मोटर साइकिल की बैटरी खराब है और उन्हें एक अन्य बैटरी दी गई, लेकिन वह भी किसी दूसरे की थी। 28 अगस्त को उसे फोन करके बताया गया कि मोटरसाइकिल तैयार है और वह उसे लेने आ सकते हैं।

आशुतोष के अनुसार, सर्विस सेंटर पहुंचने पर उसने वाहन स्टार्ट करने को कहा। वाहन को मिस्त्री ने स्टार्ट किया, लेकिन मोटर साइकिल में अत्यधिक मात्रा में पेट्रोल ओवर फ्लो होकर आसपास फैल गया और कुछ ही समय बाद वाहन बंद हो गया। आशुतोष उपाध्याय का आरोप है कि वाहन को दोबारा स्टार्ट करने के प्रयास में मिस्त्री द्वारा स्पार्क प्लग निकालकर वाहन की बॉडी में बिना पेट्रोल सुखाये लापरवाही पूर्वक स्पार्क चेक किया गया इसी दौरान वाहन में आग लग गई। आशुतोष उपाध्याय के अनुसार शो रूम में गंभीर लापरवाही बरती गई है तथा उसकी समस्या का समाधान नहीं होने पर कानूनी मदद लेगा।

20261005 1156016822755099454076871
img 20261005 wa00119201445641249840549
img 20261005 wa00097579978625440539638

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: