छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राम सप्ताह में भक्तिमय हुआ खरसिया, बच्चों की भक्ति ने मोहा SSP शशिमोहन सिंह का मन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

IMG 20261005 WA0019

खरसिया। नगर में आयोजित राम सप्ताह के चौथे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सियाराम सखा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शामिल हुए। बच्चों ने श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया, भजनों में प्रस्तुतियां दीं और “सीता-सीता, राम-राम” का जाप करते हुए मंदिर की फेरी लगाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह शामिल हुए। आयोजन समिति एवं बच्चों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि वे ऐसे माता-पिता को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को सनातन धर्म और संस्कृति से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यहां आकर बच्चों और युवाओं की भक्ति देखकर उन्हें अलग तरह का अनुभव हो रहा है। उन्होंने सियाराम सखा मंडल से जुड़े युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी संस्कृति और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कैप्टन स्मिथ का उदाहरण देते हुए हनुमान चालीसा की आस्था और शक्ति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा से जुड़ी आस्था और उसके प्रभाव का उदाहरण लोगों के सामने है।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा अंकित अग्रवाल मनोज गोयल सहित सभी युवा साथियों को सनातन धर्म को आगे लाने और सामाजिक कार्यों में भी निरंतर योगदान हेतु में बधाई देता हु। राम सप्ताह के दौरान बच्चों की सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही। सैकड़ों बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। आगामी 8 अक्टूबर को राम सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में शामिल सभी बच्चों को समान रूप से पुरस्कार दिया जाएगा तथा प्रथम-द्वितीय का कोई वर्गीकरण नहीं रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस की तैनाती रही। SDOP सतिश भार्गव और TI त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना खरसिया की टीम ने आयोजन स्थल एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में बच्चों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस टीम सक्रिय रही। मंदिर परिसर के आसपास बच्चों और परिवारों के लिए झूले, खाने-पीने तथा अन्य सामान की दुकानें भी लगाई गई थीं, जिससे आयोजन स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ मेले जैसा माहौल नजर आया।

इसी क्रम में 6 अक्टूबर को अग्रसेन चौक पर सड़क सुरक्षा एवं साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बिलासपुर संभाग के IG रामगोपाल गर्ग शामिल होंगे। कार्यक्रम में जागरूकता शपथ, हेलमेट वितरण और खरसिया के लिए डिजिटल स्टॉपर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद अग्रसेन चौक से हनुमान मंदिर गंज बाजार तक जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के पश्चात मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

IMG 20261005 WA0020

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: