छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया : ग्राम पंचायत तेलीकोट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

तेलीकोट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 1

रायगढ़, 17 मई 2026। रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत तेलीकोट के नावापारा रोड स्थित बलदेव के घर के पीछे कोटवार रामदास के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही खरसिया चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पास मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मंगल आल्डा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक खरसिया और आसपास के क्षेत्रों में रहकर मजदूरी या अन्य काम करता था।

फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव मिलने की स्थिति को देखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पूरी की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जाएगी। खरसिया क्षेत्र में अचानक शव मिलने की इस घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: