छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ग्राम औरदा में श्रद्धांजलि सभा : विधायक उमेश पटेल, लालजीत राठिया और रामकुमार यादव ने दी स्व. खिलेश्वर प्रसाद गवेल को श्रद्धांजलि

ग्राम औरदा में श्रद्धांजलि सभा

खरसिया, 17 मई। जनपद पंचायत खरसिया क्षेत्र क्रमांक 11 की जनपद सदस्य रश्मि मुकेश गवेल के पिता स्वर्गीय खिलेश्वर प्रसाद गवेल के निधन पर ग्राम औरदा में शोक की लहर है। स्व. गवेल का निधन 8 मई 2026 को हुआ था, जिनके दशकर्म कार्यक्रम का आयोजन 17 मई को ग्राम औरदा में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान खरसिया विधायक उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया तथा चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव विशेष रूप से ग्राम औरदा पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय खिलेश्वर प्रसाद गवेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

साथ ही खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को संबल प्रदान किया।

ग्राम औरदा में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। ॐ शांति।

img 20260517 wa0076834405004695937413
img 20260517 wa00775850408119337251020
img 20260517 wa00807400022813851433090
img 20260517 wa00795050385558987065165

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: