छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क पर खड़ी मौत : ओवरलोड हाईवा की मनमानी से बिंजकोट-दर्रामुड़ा मार्ग पर मची अफरा-तफरी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%B5%E0%A4%BE %E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%9A %E0%A4%B8%E0%A4%A1%E0%A4%95 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82

खरसिया, 03 मई। खरसिया क्षेत्र के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा मार्ग पर रविवार को उस समय अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई, जब मेसर्स सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी से फ्लाई ऐश लोड कर निकली हाईवा क्रमांक CG04NR0674 मुख्य सड़क पर बीचों-बीच खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक फ्लाई ऐश लोड किया गया था, जिसके कारण हाईवा सड़क पर असंतुलित नजर आई और एक साइड की ओर झुक गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण वाहन का पट्टा भी टूटने की स्थिति में पहुंच गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी वाहनों समेत ग्रामीणों, बाइक सवारों और अन्य छोटे वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में बीच सड़क पर खड़ी ओवरलोड हाईवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जाम जैसी स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी से प्रतिदिन फ्लाई ऐश से भरी गाड़ियां ओवरलोड होकर निकलती हैं। कई बार ये वाहन सड़क पर फ्लाई ऐश गिराते हुए जाते हैं, जिससे सड़क प्रदूषित होती है और राहगीरों को धूल व गंदगी की समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं कई बार वाहन तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग के कारण बीच रास्ते में खड़े हो जाते हैं, जिससे आम जनता सीधे प्रभावित होती है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर कंपनी प्रबंधन और फ्लाई ऐश विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर निगरानी क्यों नहीं रखी जा रही है। यदि समय रहते इस तरह की लापरवाही पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र में लोगों के बीच इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक और कंपनी प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: