छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धरमजयगढ़ के गणपतपुर में आयोजित हुआ बाल संदर्भ शिविर, 155 कुपोषित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

IMG 20261023 WA0014

रायगढ़। धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू बाल विकास परियोजना अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में आयोजित बाल संदर्भ शिविर में 155 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की शारीरिक जांच कर उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाइयां वितरित कीं और उपचार संबंधी परामर्श दिया।

यह आयोजन कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को उनके ही इलाके में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयां और पोषण संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

संदर्भ कार्ड में दर्ज हुआ बच्चों का वजन और ऊंचाई

शिविर के दौरान सभी बच्चों की ऊंचाई और वजन की माप ली गई। इन आंकड़ों को संदर्भ कार्ड में दर्ज किया गया है, जिससे आने वाले समय में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में हो रहे सुधार पर लगातार नजर रखी जा सके।

चिकित्सकों और विभागीय अधिकारियों ने शिविर में पहुंचीं माताओं को बच्चों के खानपान, संतुलित आहार और दैनिक देखभाल के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया, ताकि कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके।

विशेषज्ञ चिकित्सकों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण पांडेय तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन और डॉ. प्रदीप मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. गजानन, डॉ. अंकित, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. भैना, डॉ. पूनम और डॉ. गीतांजलि ने भी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सेवाएं दीं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: