छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के बेलादुला में घर के बाहर खड़ी बाइक जली, अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

image editor output image1258817361 1792747552512

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलादुला में घर के बाहर खड़ी एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुर्भावनावश आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

रात में खड़ी की थी गाड़ी, सुबह जली मिली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित कोमो निवासी संजय दास महंत वर्तमान में बेलादुला में मनोज पटनायक के मकान में किराये पर रहता है। वह एक निजी संस्थान में कार्यरत है। उसके नाम पर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AM 4145 पंजीकृत है।

संजय ने 21 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल किराये के मकान के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। अगले दिन 22 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे जब वह सोकर उठा और बाहर निकला, तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल आग लगने से पूरी तरह जल चुकी थी।

जांच के बाद स्पष्ट होंगे कारण

संजय दास महंत ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उसकी बाइक में आग लगाई है। घटना के बाद उसने चक्रधरनगर थाना पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी और उचित कार्रवाई की मांग की। आग लगने के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: