छोड़कर सामग्री पर जाएँ

RI से करवा रहे पीवी एप सत्यापन, गांवों में कर रहे मुनादी

file 0000000006148246ae8d90d490ba4c3328129

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। पीवी एप से सत्यापन के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, लेकिन काम नहीं रुका है। प्रशासन ने राजस्व निरीक्षकों को काम पर लगाया है। बताया जा रहा है कि पहले गांव में मुनादी करवाकर सर्वे वाला दिन तय किया जाता है। उसके बाद आरआई जाकर सत्यापन कर रहे हैं। एग्रीस्टेक और डिजिटल क्रॉप सर्वे के साथ इस बार खेतों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। हर खेत का जीपीएस लोकेशन दर्ज करने के लिए मौके पर जाना पड़ रहा है।

इसके लिए पटवारियों को अधिकृत किया गया था लेकिन उन्होंने कम समय में पीवी एप से सत्यापन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इधर पीवी एप से सत्यापन कार्य को जारी रखने के लिए कलेक्टर ने वैकल्पिक उपाय करने का निर्देश दिया था। सभी राजस्व निरीक्षकों को काम पर लगाया गया है। पहले संबंधित गांव में मुनादी करवाई जा रही है। पीवी एप से सर्वे के लिए तय दिन पर आरआई पहुंचते हैं।

सभी किसानों से कहा जाता है कि वे अपने खेतों में मौजूद रहें। इसके बाद सत्यापन किया जाता है। सभी किसान खेतों में जाकर अपनी जमीनों को पहचान करके बताते हैं, जिसके बाद आरआई एंट्री कर रहे हैं।

बातचीत नहीं करना चाहते पटवारी
पीवी एप से सत्यापन का विरोध, वेतन विसंगति दूर करने की मांग, पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई को वापस लेने आदि मांगों पर पटवारी संघ आंदोलन कर रहा है। प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप को नोटिस देने पर पटवारी संघ भडक़ गया। जिला स्तर पर बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब पटवारी संघ के साथ सरकार भी चर्चा करने के मूड में नहीं है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: