छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नगर निगम और जिला अस्पताल के बीच से निकलेगी नई सड़क

FB IMG 1792644460123
  • मुख्य शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने की पहल, सीधे गौरीशंकर मन्दिर के पास निकलेगी

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। नगर निगम ने शहर में मुख्य मार्केट एरिया को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वैकल्पिक सडक़ों पर काम किया है। इसी का नतीजा है कि केनाल लिंक रोड और बड़पारा रोड का निर्माण हो रहा है। अब इसी सूची में एक और सडक़ जुड़ जाएगी। नगर निगम और जिला अस्पताल के बीच से एक नई सडक़ बनाई जाएगी। शहर की बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ वाहनों की संख्या में बढ़ती जा रही है। हर साल हजारों नए वाहन सडक़ों पर उतर रहे हैं। लेकिन शहर में सडक़ों की चौड़ाई नहीं बढ़ रही है। दस साल पहले सडक़ जितनी चौड़ी थी, अब संकरी हो चुकी है। व्यावसायिक निर्माणों ने पार्किंग की समस्या को बढ़ा दिया। त्योहारी सीजन में तो ज्यादातर सडक़ों पर जाम लगा रहता है।

सबसे ज्यादा परेशानी गोपी टॉकीज से गौरीशंकर मंदिर रोड, रामनिवास टॉकीज रोड, सुभाष चौक, गांधी पुतला, हंडी चौक, गद्दी चौक, लाल टंकी रोड, केवड़ाबाड़ी चौक में होती है। शहर का मेन मार्केट एरिया जाम से जूझता रहता है। शहर की सडक़ों को चौड़ा करना मुश्किल है, इसलिए नगर निगम वैकल्पिक सडक़ों का निर्माण कर रहा है। अब नगर निगम के बाजू से गौरीशंकर मंदिर रोड को जोड़ा जाएगा। जिला अस्पताल और निगम बिल्डिंग के बीच से एक सडक़ का निर्माण किया जाएगा जो सीधे गौरीशंकर मंदिर रोड से जुड़ेगा। पुरानी सडक़ के समानांतर ही यह रोड होगी। ट्रैफिक जाम की स्थिति में वाहनों को निकलने के लिए एक और रोड मिल जाएगी।

जरूरत पड़ी तो करेंगे तोडफ़ोड़
नवरात्रि और अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान गौरीशंकर मंदिर रोड में जाम लगता रहा। रोज लोग परेशान होते रहे। निगम और जिला अस्पताल के बीच से सडक़ बनने के बाद जाम नहीं लगेगा। जरूरत पडऩे पर दोनों सडक़ों का उपयोग वन वे जैसा किया जा सकेगा। इसके लिए सर्वे हो चुका है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: