छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिपं क्षेत्र क्रमांक 04 से सदस्य पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ‘रजनी नरेश तिवारी’ मैदान में, ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर समर्थन

IMG 20250207 WA0007

रायगढ़ जिले के पुसौर -1 से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रजनी नरेश तिवारी चुनावी मैदान में हैं। ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर लड़ रहीं श्रीमती तिवारी ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर है और वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगी। गौरतलब है कि उनके पति नरेश तिवारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के विधायक प्रतिनिधि हैं और नंदेली हाउस के विशेष सलाहकारों में से एक हैं।

उनके राजनीतिक अनुभव, लोकप्रियता और प्रभाव को देखते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर कांग्रेस ने श्रीमती रजनी तिवारी को समर्थन दिया है। पुसौर अंचल में नरेश तिवारी की मजबूत पकड़ और लोकप्रियता के चलते श्रीमती तिवारी को भी ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रचार अभियान में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं, घर-घर जाकर मतदाताओं को रजनी तिवारी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। श्रीमती तिवारी ने वादा किया है कि यदि जनता का सहयोग मिलता है, तो वे क्षेत्र के विकास, ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उनका चुनावी संदेश स्पष्ट है – “आपका समर्थन, हमारा परिवर्तन।”

img 20250207 wa00021125738066736953986
श्रीमती रजनी तिवारी

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: