छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने निकाली भव्य रैली, जनता से मांगा समर्थन, बोले – ‘आपका आशीर्वाद ही जीत की कुंजी है’.. Watch Video

IMG 20250208 WA0018

रायगढ़, 08 फरवरी 2025। नगर निगम चुनाव को लेकर रायगढ़ में प्रचार अभियान अंतिम चरण में है, जहां 11 फरवरी को मतदान होना है। सभी प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने अपने बेटे वार्ड नंबर 04 के प्रत्याशी मयंक मनहर, वार्ड नंबर 03 के प्रत्याशी सचिन केरकेट्टा और अपने हजारों समर्थकों के साथ शहर में भव्य रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और जनता से समर्थन की अपील की। वे कांच का गिलास चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं और लगातार वार्डों में जनसंपर्क कर रहे हैं, जहां उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

स्टार प्रचारकों के बीच जेठूराम की दमदार मौजूदगी

नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए बड़े नेता प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जेठूराम मनहर बिना किसी बड़े नाम के स्वयं अपनी रैली और जनसंपर्क के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। शनिवार को निकली उनकी विशाल रैली ने चुनावी माहौल में हलचल पैदा कर दी और मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

रायगढ़ के विकास का संकल्प

चुनाव प्रचार के दौरान जेठूराम मनहर ने जनता से सीधा संवाद किया और कहा कि उन्हें मिल रहा अपार स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता का समर्थन मिला तो वे रायगढ़ नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देंगे। आपको बता दें कि जेठूराम मनहर ने रायगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर अपने 21 सूत्रीय घोषणापत्र के जरिए शहर के सर्वांगीण विकास का खाका पेश किया है। उन्होंने जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया है, जिनमें स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं।

रैली का वीडियो यहां देखिए

जेठूराम मनहर के घोषणापत्र पर एक नजर

  1. गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए की गई है। उन्होंने वादा किया कि यदि वे महापौर बनते हैं, तो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों के विवाह में नगर निगम की ओर से 3100 रुपये का कन्यादान दिया जाएगा। उनकी इस घोषणा को जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
img 20250208 wa01544975198268980478694

रायगढ़ के जलस्रोतों और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान

  1. जीवनदायिनी केलो नदी के उद्धार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
  2. नगर निगम क्षेत्र के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसमें जयसिंह तालाब, भुज बंधान तालाब और अन्य प्रमुख जलस्रोत शामिल होंगे।
  3. बुढ़ी माई (करबला) तालाब के सौंदर्यीकरण और संधारण के लिए विशेष पहल की जाएगी।
img 20250208 wa01517550856537866273584

स्वास्थ्य और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता

  1. रायगढ़ नगर निगम को डेंगू मुक्त करना पहली प्राथमिकता होगी, जिसके लिए महापौर निधि का संपूर्ण उपयोग किया जाएगा।
  2. पेयजल संकट को दूर करने के लिए अमृत मिशन के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
img 20250208 wa01497051001720300888767

व्यापार और बाजारों के पुनर्गठन की योजना

  1. न्यू मार्केट और संजय कॉम्प्लेक्स की सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए व्यापारियों से चर्चा कर पसरा, दुकान एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।
  2. इतवारी बाजार (ऑक्सीजन जोन) में प्रभावित लघु एवं छोटे व्यापारियों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाएगी।
  3. नगर निगम द्वारा निर्मित सभी दुकानों एवं गरीबों को आवंटित आवासों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
  4. आईटीआई परिसर एवं अन्य स्थानों पर अधूरे निर्मित दुकानों को पूरा किया जाएगा।
img 20250208 wa01474577239509603800638

शिक्षा, रोजगार और खेल के क्षेत्र में सुधार

  1. नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
  2. बेरोजगार युवाओं और महिला समूहों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रिक्त शासकीय भूमि पर दुकानें निर्माण कर आबंटित की जाएंगी।
  3. रामलीला मैदान, संजय मैदान एवं अन्य खेल मैदानों को सुव्यवस्थित किया जाएगा।
  4. मीना बाजार, सर्कस और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए निगम क्षेत्र में एक सुरक्षित स्थल का चयन किया जाएगा।
  5. रायगढ़ के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सर्व-सुविधायुक्त “हमर सियान भवन” का निर्माण किया जाएगा।
img 20250208 wa01437486303068066314009

ट्रैफिक, टैक्स और शहरी सुविधाओं में सुधार

  1. रायगढ़ की यातायात व्यवस्था को जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सुचारू बनाया जाएगा।
  2. नगर निगम के कर (टैक्स) प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाएगी, अनावश्यक शुल्क, सरचार्ज और यूजर चार्ज को हटाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
  3. रायगढ़ नगर निगम में शामिल ग्रामीण वार्डों से प्राप्त कर (टैक्स) का 90% हिस्सा उन्हीं वार्डों के विकास में खर्च किया जाएगा और उनकी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  4. शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
img 20250208 wa01301977948824513986672

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास

  1. रायगढ़ शहर के सभी छठ घाटों का विस्तार और नव निर्माण किया जाएगा।
  2. धार्मिक स्थलों और सामाजिक आयोजनों के लिए सुव्यवस्थित सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
img 20250208 wa01444675819088581550164

जनता से अपील

जेठूराम मनहर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव रायगढ़ के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वे पूरी ईमानदारी से रायगढ़ के विकास को नई दिशा देंगे।

रैली की कुछ तस्वीरेँ

img 20250208 wa01292721147400201948422
img 20250208 wa01328608318259951424830
img 20250208 wa0134488868101574401500
img 20250208 wa01361034660730506816011
img 20250208 wa01416445599963455967755
img 20250208 wa01403950059727454118334
img 20250208 wa01393250212485623093825
img 20250208 wa01468545713219481210532
img 20250208 wa01556918904749180968490
img 20250208 wa01568747545238983324653
img 20250208 wa01578525804625399625841
img 20250208 wa01543139184953443474410

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: