छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में पुश्तैनी तिजोरी तोड़कर लाखों की चोरी : सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस

KharsiaThana

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों एक सूने मकान से चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इस घटना में सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत कुल 6 लाख 82 हजार रुपये की चोरी हुई है। यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

तुरीभांठा निवासी संजय केशरवानी ने खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, इसलिए वह घर में अकेले रहते थे। संजय रोजाना सुबह 8 बजे अपनी मुर्गी दाना दुकान खोलने राठौर चौक जाते थे। रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर लौटते थे। 22 मई को सुबह 8 बजे वह दुकान गए थे। रात 9:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामानों का मिलान करने पर उन्हें चोरी का पता चला।

चोरी हुए जेवर और नगदी
चोरों ने सूने मकान में घुसकर पुश्तैनी तिजोरी तोड़ दी। उसमें रखे सोने के टॉप्स, रानी हार, चेन, चूड़ी, अंगूठी और मंगलसूत्र जैसे आभूषण चुराए गए। नाक के लौंग, बाली, लॉकेट, झुमका और लटकन भी ले जाए गए। चांदी के करधन, पंजा, बाजूबंध, कड़ा, पायल, बिछिया और सिक्के भी चोरी हुए। कुल 6 लाख 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के पुराने सामान और 32 हजार रुपये की नगदी चुराई गई।

पुलिस की कार्रवाई
चोरी गए सामानों की काफी पतासाजी करने के बाद भी वे नहीं मिले। पीड़ित संजय केशरवानी ने बाद में खरसिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। यह अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) और 305(ए) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: