छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्कूल के टॉयलेट की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचा सफाई कर्मी

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मुरा में रविवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब स्कूल परिसर में बने शौचालय की सफाई के दौरान हादसा हो गया। हादसे में शौचालय की जर्जर स्थिति सामने आने के साथ स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में शौचालय की सफाई के लिए सफाईकर्मी आया था। सफाई के दौरान शौचालय की जर्जर स्थिति के कारण हादसा हुआ।

मौके की तस्वीरों में शौचालय की आरसीसी छत पूरी तरह नीचे गिरी हुई दिखाई दे रही है। दीवारों पर दरारें हैं और आसपास मलबा बिखरा हुआ है। बताया गया कि घटना रविवार को हुई, जिस दिन स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे। यदि यही घटना स्कूल संचालन के दौरान होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। स्कूल परिसर में बच्चों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शौचालय की स्थिति पहले से जर्जर थी।

ऐसे में समय रहते भवन की स्थिति की जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल भवन एवं परिसर में बने अन्य निर्माणों का भी निरीक्षण कराने की मांग की है। घटना के बाद अब जिले के अन्य सरकारी स्कूलों में भी जर्जर भवन, शौचालय और अन्य निर्माणों की सुरक्षा जांच की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े निर्माणों का समय-समय पर निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: