छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

image editor output image 1883427032 1790704148471

खरसिया, 29 सितंबर 2026। खरसिया अंचल के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। वे खरसिया ब्लॉक के ग्राम रक्सापाली के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से खरसिया अंचल सहित रायगढ़ जिले की पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। गोपाल नायक लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। खरसिया अंचल में उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

स्थानीय घटनाक्रम, जनसमस्याओं और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे पत्रकारिता से जुड़े साथियों और क्षेत्र के लोगों के बीच परिचित चेहरा थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पत्रकारिता जगत और क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। किसी को भी उनके अचानक चले जाने की खबर पर सहज विश्वास नहीं हो रहा है। एक सक्रिय और वरिष्ठ पत्रकार का इस तरह आकस्मिक निधन खरसिया अंचल के लिए भी गहरा आघात है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: