छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्वतंत्र महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर का दावा, कहा – पहले भी किया विकास, फिर लाऊंगा बदलाव

IMG 20250207 WA000628129
  • पूर्व कार्यकाल के कामों को आधार बनाकर जनता से मांगा समर्थन

रायगढ़: नगर निगम चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में हैं और रायगढ़ के नागरिकों का विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं। इस चुनाव में एक नाम जो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, वह है रायगढ़ के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर। कांच का गिलास चुनाव चिह्न पर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे जेठूराम मनहर का प्रभाव शहर में व्यापक है। वे केवल एक राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि एक अनुभवी प्रशासक भी हैं  जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, जल आपूर्ति और सड़क सुधार से लेकर सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तक कई ऐतिहासिक फैसले लिए। मनहर का दावा है कि उनके कार्यकाल में किए गए प्रयासों ने रायगढ़ को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके मुताबिक, जब चुनावी वादों की भरमार होती है, तो जनता उन नेताओं पर विश्वास करती है जिन्होंने सचमुच धरातल पर काम किया हो। इसी विश्वास को बनाए रखते हुए, उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। आइए, एक नजर डालते हैं कि जेठूराम मनहर ने अपने कार्यकाल में रायगढ़ शहर के समग्र विकास के लिए कौन-कौन से महत्वपूर्ण कदम उठाए थे:-

  1. रायगढ़ नगर की जीवनदायिनी केलो नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में पहल करते हुए ट्रीटमेंट प्लांट, शहर के नालों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को नदी से अलग करने के लिए नदी तट पर नाला निर्माण एवं अन्य कार्यों को शामिल करते हुए नगर निगम के बजट वर्ष 2009-2010 में विशेष राशि का प्रावधान रखा, जिस पर D.P.R. बना, जो आज मूर्त रूप लेने लगा है।
  2. केलो नदी में पुलिया निर्माण से प्रभावित लोगों को राजीव गांधी नगर में भूमि आवंटित कर नगर निगम कोष से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराई। इसी प्रकार रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों को निगम द्वारा निर्मित आवास एवं दुकानें आवंटित कराई गईं।
  3. जल आवर्धन योजना में पाइपलाइन विस्तार (40 वार्डों) एवं फटहामुड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, चक्रधर नगर, जनपद पंचायत के पास, गौशाला पारा, वेयरहाउस के पास एवं जुटमिल FCI के पास ओवरहेड पानी टंकी का निर्माण।
  4. चक्रधर नगर में केलो नदी पर दो पुलिया निर्माण एवं सड़कों का चौड़ीकरण तथा कलेक्ट्रेट मार्ग का उन्नयन।
  5. रायगढ़ कलेक्ट्रेट मार्ग पर प्रेम नगर उद्यान का निर्माण।
  6. रायगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण एवं आवास, चुकान तथा गोदाम निर्माण।
  7. जेल परिसर बुकान (कॉम्प्लेक्स फेज 1, फेज 2) निर्माण।
  8. मरीन ड्राइव फेस 1 का निर्माण।
  9. महिला समृद्धि बाजार का निर्माण।
  10. गणेश तालाब के पास (रामलीला मैदान) दुकान/गैलरी निर्माण।
  11. चक्रधर नगर कोर्ट के पास चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना।
  12. चक्रधर नगर जमुना इन के पास चौक में शहीद हेमू कालानी जी की प्रतिमा की स्थापना।
  13. नटवर स्कूल के सामने तिराहे पर तोडाराम जोगी फाउंडेशन में गार्डन निर्माण एवं तोडाराम जोगी जी की प्रतिमा की स्थापना।
  14. अतरमुड़ा में सामुदायिक भवन का निर्माण एवं शहर के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों का निर्माण।
  15. रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण एवं ओवर ब्रिज निर्माण में प्रभावित दुकानदारों को ललित पाठशाला के पास जेल परिसर में दुकानें आवंटित कराना।
  16. केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में सामुदायिक भवन का शिलान्यास एवं भूमिपूजन।
  17. रायगढ़ शहर में बने सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन।
  18. रायगढ़ नगर निगम के पास पुराने शनि मंदिर के सामने दुकान निर्माण।
  19. नगर निगम परिसर में सभा कक्ष का निर्माण।
  20. शहर में आवश्यकतानुसार सभी समुदायों के मुक्तिधामों/कब्रिस्तानों के निर्माण/जीर्णोद्धार हेतु विशेष राशि मुहैया कराई।
  21. सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित शनि मंदिर, गोशाला चौक मंदिर, कैदीमुड़ा मंदिर एवं अन्य मंदिरों का व्यवस्थापन कर नए मंदिरों का निर्माण कराया।
  22. मालधक्का, मौहदापारा रोड में पुलिया निर्माण एवं बाईपास सड़क निर्माण।
  23. ट्राइबल पेट्रोल पंप के पास वॉच टावर (घड़ी चौक) का निर्माण।
  24. रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत नागरिकों की सुविधा हेतु बुर्जी भवन (आंख अस्पताल) के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर, रायगढ़ FCI के पास तथा शहर के अन्य स्थानों पर सुलभ शौचालयों का निर्माण।
  25. मिनी स्टेडियम में दुकान निर्माण एवं स्टेडियम हेतु गैलरी निर्माण।
  26. वर्तमान शनि मंदिर के पास दिहाड़ी मजदूरों के लिए शेड एवं शौचालय निर्माण।
  27. रायगढ़ जिला कलेक्टर बंगला की बाउंड्री वॉल को पीछे कर सड़क चौड़ीकरण एवं बजरंगबली मंदिर का व्यवस्थापन।
  28. जुटमिल गौरव पथ का निर्माण।
  29. जुटमिल में सारंगढ़ बस स्टैंड निर्माण एवं पुराना बस स्टैंड (जेल के सामने) से प्रभावित दुकानदारों को व्यवस्थापन के लिए FCI गोदाम के पास दुकान निर्माण।
  30. रायगढ़ परिसर के अहाते (बाउंड्री वॉल) एवं दुकान निर्माण।
  31. रायगढ़ परिसर के पास वाल्मीकि अंबेडकर आश्रय/स्कूल निर्माण एवं रायगढ़ नगर के विभिन्न वार्डों के स्कूलों में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार।
  32. चांदनी चौक में दुकान एवं सामुदायिक भवन निर्माण।
  33. केवड़ाबाड़ी में मछली बाजार एवं दुकान निर्माण।
  34. इंदिरा नगर (कुम्हारपारा) के पास दुकान निर्माण।
  35. रामभाठा-जगतपुर पुलिया के पास दुकान निर्माण एवं रामभाठा नाला तथा डिपो रोड, राजा ललित सिंह के घर के पास पुलिया निर्माण।
  36. भुजबंधान तालाब में पिचिंग कार्य (सौंदर्यीकरण) एवं शहर के अन्य तालाबों का जीर्णोद्धार।
  37. कोतरा रोड, राजीव नगर के पास प्रथम तल पर दुकान निर्माण।
  38. लक्ष्मीपुर पुछापारा एवं इंदिरा नगर में निवास करने वालों के आवागमन सुविधा हेतु नाले में भारत इंजीनियरिंग के पीछे, भोसवा घर के पास और वर्तमान एल्डरमैन (पूर्व पार्षद) दया राम ध्रुव के घर के सामने पुलिया निर्माण।
  39. सर्किट हाउस मार्ग में पुष्प वाटिका का जीर्णोद्धार।
  40. चक्रधर नगर चक्रपथ पर दुकान निर्माण।
  41. चक्रधर नगर क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण।
  42. चक्रधर नगर फाटक के पास दुकान निर्माण।
  43. सड़क चौड़ीकरण में नटवर स्कूल एवं पशु चिकित्सालय की बाउंड्री वॉल को पीछे कर लोहे की ग्रिल लगवाना।
  44. केवड़ाबाड़ी के पास नाले में पुलिया निर्माण।
  45. नगर निगम के पुराने फिल्टर प्लांट का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार।
  46. कोतरा रोड (भारत माता चौक से बाईपास तक) सड़क चौड़ीकरण “फेस 1″।
  47. कैदीमुड़ा तालाब के पास ओवर ब्रिज निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए तालाब में रिटेनिंग वॉल निर्माण कर वहीं व्यवस्थापन।
  48. मेरे ही कार्यकाल में गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवनयापन करने वाले परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार (लकड़ी) हेतु ₹1000 का प्रावधान रखा गया। इस योजना को पसंद कर छत्तीसगढ़ सरकार ने राशि को ₹3000 करते हुए पूरे राज्य में लागू किया।

जनता से समर्थन की अपील

जेठूराम मनहर का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में रायगढ़ के विकास को प्राथमिकता दी और हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया। वे आज भी उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है, “मैंने अपने काम से साबित किया है कि रायगढ़ के विकास के लिए न कभी पीछे हटा और न ही हटूंगा। अब फैसला जनता के हाथ में है। यदि आप चाहते हैं कि यह विकास जारी रहे, तो मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं फिर से रायगढ़ की सेवा कर सकूं।”

मनहर के पूर्व कार्यकाल के विकास का लेखा-जोखा

screenshot 20250207 072834 gallery8054122811152797300
screenshot 20250207 072858 gallery6140311924537724232
screenshot 20250207 072845 gallery6773321886557560339
image editor output image 1675442596 17388969631224550743501328816089

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: