छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मालधक्का रोड खरसिया में सट्टा रेड, आरोपी रंगे हाथों पकड़ाया, 10,500₹ जप्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा पर भी प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा सट्टा के खिलाफ सटीक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।कल चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मालधक्का रोड खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी ताजी लाल पटेल (39 वर्ष), निवासी मौहापाली को पकड़ लिया गया

पूछताछ में आरोपी ने सट्टा लिखना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन (Vivo Y15s) जब्त किया गया, जिसमें व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा संबंधी मैसेज का आदान-प्रदान किया जा रहा था। साथ ही आरोपी के पास से सट्टा की नगदी रकम ₹10,500 भी बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है ।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सट्टा खाईवाल एवं सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: