Skip to content

वेदांता बायलर ब्लास्ट: 20 मजदूरों की मौत के बाद, प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

VedantaPlantAccident 3

रायगढ़। वेदांता पॉवर प्लांट के बायलर फटने से हुए हादसे में पुलिस ने सक्ती जिले के डभरा थाना में कंपनी प्रबंधन के नामजद 8 लोगों अन्य लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वेदांता हादसे में प्रथम दृष्ट्या जो मामला सामने आया है उसके आधार पर फिल्हाल डभरा थाने में प्लांट प्रबंधन के नामजद 8 लोगों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि फिलहाल अलग-अलग तरह की जांच जारी है। 20 श्रमिकों की मौत हुई है तथा लगभग 15 मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इसके अलावा औद्योगिक सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट, एफएसएल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं घटना की विस्तृत जांच के लिए तकनीकी टीम का गठन किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है. इस एफआईआर में अनिल अग्रवाल, कंपनी प्रबंधक देवेंद्र पटेल समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसकी अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल कर रहे हैं।

प्लांट हादसे से रिलेटेड आर्टिकल्स जरूर पढ़ें

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: