Skip to content

वेदांता प्लांट हादसा : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का मंजर और लाश की शिनाख्ती की माथापच्ची

E0A4AEE0A587E0A4A1E0A4BFE0A495E0A4B2E0A4B9E0A589E0A4B8E0A58DE0A4AAE0A4BFE0A49FE0A4B2E0A4AEE0A587E0A482E0A4AAE0A4B0E0A587E0A4B6E0A4BEE0A4A8E0A4AAE0A4B0E0A4BFE0A49CE0A4A8

रायगढ़। मेरे गांव के दो लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है, मेरा भाई लापता है- कुछ ऐसा मंजर था, बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल का। वेदांता हादसा में हुई श्रमिकों की मौत की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण परिजन काफी देर तक भटकते रहे। अलग-अलग अस्पतालों में श्रमिकों को भर्ती कराया गया था जिससे सही जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों को जहां भटकना पड़ा, वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेें परिजनों के नहीं पंहुच पाने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए मृतकों की शिनाख्त करने में भी पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मृतकों के परिजनों को तो इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनका रिश्ेदार कहां है और किस हालात में है। इस घटना में 19 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

मृतकों में छत्तीसगढ़ के अलावा यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मजदूर हैं। मेकाहारा में पांच श्रमिकों के परिजन नहीं पहुंच पाने के कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। भारी अव्यवस्था के बीच बुधवार की सुबह मेकाहारा में सक्ती जिले के डभरा थाना व रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की तो शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जैसे-जैसे परिजनों को जानकारी मिलती गई वे पंहुचने लगे तब कहीं जाकर शव की शिनाख्त के साथ ही पीएम की कार्रवाई प्रारंभ की जा सकी। सर्वाधिक रूप से मेकाहारा में अफरा-तफरी का माहौल रहा तथा वहां 11 में से देर शाम तक 7 शवों का ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण कर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जा सका। वहीं देर शाम मेकाहारा में उपचार के दौरान एक और श्रमिक कैलाश महतो ने जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। इस प्रकार पांच शवों का पोस्टमार्टम गुरूवार को उनके परिजनों के आने के बाद ही हो पायेगा।

कांग्रेस के हंगामे केे बाद सुधरी व्यवस्था
मृतकों के पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम ले जाने की क्या व्यवस्था होगी इस बात की कंपनी प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं अस्पताल में नप तो कंपनी प्रबंधन की ओर से और न ही प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी भी उपस्थित था जिससे परिजन बात कर सकें। वहीं दोपहर को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मेकाहारा पंहुचा और परिजनों से पुछताछ करने के बाद अव्यवस्था पर जब कर हंगामा मचाया। कांग्रेस के हंगामा मचाने पर रायगढ़ एसडीएम महेश शर्मा व प्लांट में कार्यरत ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे। चुंकि श्रमिक ठेका कंपनी के थे लिहाजा ठेकेदारों से उन्हे तत्काल सहायता राशि के रूप में पांच-पांच लाख रूपए दिलाया गया तथा शव को भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया, तब कहीं जाकर परिजनों को राहत मिली।

वाणिज्य व उद्योग मंत्री रहेंगे आज रायगढ़ आएंगे
प्रदेश के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन गुरूवार को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दोपहर 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे । वहीं श्री देवांगन फोर्टिस जिंदल अस्पताल, अपेक्स अस्पताल तथा बालाजी मेट्रो अस्पताल व मेकाहारा में भर्ती वेदांता पॉवर के श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जानेंगे। वहीं उपचार संबंधित जानकारी चिकित्सकों से ली जावेगी। इसके बाद उद्योग मंत्री सक्ती जिला के लिए रवाना होंगे जहां वेदांता पॉवर में हुए हादसे के संबंध में सक्ती जिला के कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: