सरगुजा। सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में युवक लड़की को चेहरा दिखाने कहते रहे। उसे कार से बाहर निकलने के लिए कहा। लड़की वीडियो बनाने का विरोध करती रही। सामने आए वीडियो में टीचर ने मामले को दबाने पैसे भी ऑफर किए। इस मामले में बीजेपी नेताओं की शिकायत पर सरगुजा डीईओ ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है।
उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा टीचर है। 20 अप्रैल की रात 1 बजे के बीच कुछ युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल किनारे एक छात्रा के साथ पकड़ा। स्थानीय युवकों ने बताया कि, टीचर की गाड़ी रात में जंगल किनारे खड़ी थी, जिसे देखकर संदेह हुआ तो वे गाड़ी के पास पहुंचे, जहां गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में थे।
सुरेश जायसवाल की गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा मिला। युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, टीचर ने मामले को दबाने के लिए पैसे भी ऑफर किए।























