Skip to content

नाले पर बेजा कब्जा कर बसाई अवैध कॉलोनी, तहसीलदार ने कालोनाइजर को दिया नोटिस

E0A49CE0A4BEE0A482E0A49CE0A497E0A580E0A4B0E0A495E0A580E0A496E0A4ACE0A4B0

जांजगीर-चांपा। चांपा में प्राकृतिक नाले पर बेजा कब्जा कर अवैध कॉलोनी निर्माण करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में चांपा तहसीलदार ने लक्ष्मी कॉलोनाइजर, घासीराम पिता गणपत, अंजोरीबाई पिता गणपत, लक्ष्मी बाई पिता गणपत, ननकुसिया पिता छन्नकु को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण में तत्काल प्रभाव से स्थगन लगा दिया है। तहसीलदार ने अपने पत्र में कहा है कि आवेदक गोपाल सिंह पिता पदुम सिंह क्षत्रिय ने शिकायत में कहा है कि ग्राम कुरदा पहन 03 तहसील चांपा स्थित खसरा नंबर 1377 रकबा 0.376 हे. शासकीय भूमि धरसा के रूप में दर्ज है। उक्त वाद भूमि से धरसा से लगी हुई भूमि खसरा नंबर 1390/3 रकबा

0.466 हे. भूमि आवेदक गोपाल सिंह पिता पदुम सिंह के नाम पर खसरा नंबर 1390/3 रकबा 0.466 हे. गोपाल सिंह पिता पदुम सिंह के नाम पर खसरा नंबर 1390/2 रकबा 0.567 हे. खसरा नंबर 1390/1 रकबा 0.534 हे. राजेश सिंह क्षत्रिय के नाम पर दर्ज कृषि भूमि अवस्थित है।
आदेश में कहा गया है कि अवैध कॉलोनी निर्माण करने के उद्देश्य से अनावेदकगण द्वारा कृषि भूमि से लगे धरसा आम रास्ता पर बेजाकब्जा कर रास्ता बाधित ईंट पत्थर से पक्का आता निर्माण किया जा रहा है। उक्त अहाता निर्माण पूर्ण जाने के बाद आवेदक एवं किसानों का आम रास्ता बाधित हो जाएगा और भविष्य में चार पहिया वाहन खेतों तक पहुंच पाना असंभव हो जाएगा।

तहसीलदार ने अपने आदेश में कहा है कि वार्ड भूमि धरसा से लगा हुआ प्राकृतिक नाला बहता है, जिससे बिजलीखार कुरदा गांव की खेतों की सिंचाई होती है। उस प्राकृतिक नाले पर भी बेजाकब्जा व निर्माण कर बाधित किया जा रहा है। ऐसा करने से मना करने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। तहसीलदार ने अवैध निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई 28 अप्रैल को उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति तत्काल निर्माण कार्य बंद करे और निर्धारित तिथि 28 अप्रैल 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करे।

साथ ही, हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को भी मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: