Skip to content

शादी का कार्ड बांटने निकला था, ट्रक ने कुचला, बुजुर्ग की मौत हुई

Accidentfilephoto

रायगढ़। कुसमुरा के चौहान परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण लेकर सायकिल से कार्ड बांटने निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम कुसमुरा निवासी नरसिंह चौहान (उम्र 60 वर्ष) के यहां शादी की तैयारियां चल रही थी। बुधवार की शाम को वह सायकिल से कार्ड बांटने निकला था। इसी दौरान कोतरा रोड बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार आ रही ट्रक (क्रमांक सीजी 13 एआर 6163) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सायकिल को ठोकर मार दिया, जिससे ट्रक की चपेट में आने पर सायकिल सवार नरसिंह चौहान को गंभीर चोट आने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे आस पास के लोगों ने धर दबोचा। वहीं इस हृदयविदारक घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि चौहान परिवार में शादी की खुशियां अब मातम मेेंं बदल गई। वहीं मामले की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पंहुच कर चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: