रायगढ़: जिले में जिला पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे हैं। इस बीच, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5, जिसे हॉट सीट कहा जा रहा है, रायगढ़ मुख्यालय तक चर्चा में बना हुआ है। इस सीट से कांग्रेस के युवा नेता आकाश मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान को आक्रामक रूप से शुरू कर दिया है।
आकाश मिश्रा प्रतिदिन विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं, ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समर्थन जुटाने में लगे हैं। आज उन्होंने ग्राम लारा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, ग्राम नावापारा (अ) में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, ग्राम पडिगांव में सरस्वती पूजा की कलश यात्रा में शामिल हुए और फिर ग्राम बाघाडोला व सिहा में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों से मुलाकात की।
आकाश मिश्रा की सक्रियता और उनके क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लोग कह रहे हैं कि “आकाश हमारा अपना है, हमारा अपना बेटा।” क्षेत्र में उनकी चुनावी मुहिम की चर्चा जोरों पर है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि यह मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।


































You must be logged in to post a comment.