- मुख्य अतिथि डीबी पावर सयंत्र के संजीव नागर एवं राकेश कुमार सिन्हा जी की उपस्थिति में हुआ संपन्न
नंदेली। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नन्देली में नये सत्र की शुरुआत हो गई है, बच्चों को सुसंस्कारित एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नए आधुनिकीकरण पद्धति से शिक्षा मुहैया कराने के लिए विद्यालय कटिबद्ध है, नए सत्र में बच्चों को नई दिशा नई राहें मिल सके इसके लिए बच्चों के प्रवेश दिवस को ऐतिहासिक प्रदान किया गया। प्रवेश उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीबी पावर संयंत्र के सम्माननीय संजीव नागर जी एवं राकेश कुमार सिन्हा जी की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को तिलक चंदन भी कराया गया।
प्रबंधन समिति के खगपति मालाकार ने स्वागत उद्बोधन के रूप में डीबी पावर संयंत्र के विजिलेंस विभाग के प्रमुख श्री संजीव नागर जी एवं सी एस आर विभाग प्रमुख राकेश कुमार सिंह जी, संयंत्र के प्राची मैम एवं देवानंद मालाकार जी का शालेय परिवार की तरफ से स्वागत अभिनंदन करते हुए अतिथियों को विद्यालय के गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि डीबी पावर कंपनी सदैव ही क्षेत्र में सामाजिक हिताय के लिए काम करती रही है, संयंत्र के आने से क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास भी संभव हो पाया है, मालाकार जी ने आगामी में भी इसी तरह की क्षेत्र एवं इस विद्यालय को संरक्षण देते हुए सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।
उद्बोधन के क्रम में राकेश कुमार सिन्हा जी अपने बचपन को याद करते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर बल दिया, संजीव नागर जी अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है, शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है ,नागर जी ने संस्था एवं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना किए। शालेय परिवार द्वारा अतिथियों को शाल श्रीफल एवं स्मृतिचन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के संरक्षक उम्मेद राम पटेल, अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, उपाध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष खगपति मालाकार, सचिव प्रदीप पटेल, प्राचार्य सतीश कुमार पांडे प्रधान पाठक सीताराम सारथी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित थे। प्रवेश उत्सव पर सभी बच्चों को प्रसाद व मिठाई वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।























