छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भाजपा का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने, कांग्रेस जवाब देने से कतरा रही – जीवर्धन चौहान

IMG 20250209 WA0007 1

रायगढ़: पाँच सालों तक प्रदेश में एवं शहर में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस के पास पाँच सालों के विकास कार्यों का हिसाब नहीं है, जबकि विधायक ओपी चौधरी जी ने रायगढ़ में जीत के बाद ही करोड़ों रुपए के बड़े विकास कार्य किए हैं। हर वार्ड में विकास की किरणें पहुँची हैं। कांग्रेस ने विकास कार्य नहीं किया, इसलिए भयवश जनता के पास नहीं जा रही, जबकि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। उक्त बातें जीवर्धन चौहान ने जनसंपर्क के दौरान कहीं। जीवर्धन ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है और निगम में मौजूद भ्रष्ट तंत्र से भाजपा मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास के प्रति नीति और नीयत का अभाव है। सत्ता की कुर्सी मिलते ही कांग्रेस बंदरबांट में लग जाती है। निगम में पाँच सालों तक महापौर एवं सभापति के मध्य चली नूरा कुश्ती का भी जिक्र किया। उन्होंने रायगढ़ की जनता से अपील की कि ओपी चौधरी के विकास के विजन को साकार करने के लिए भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाए।

वार्ड नंबर 18 की निर्विरोध पार्षद श्रीमती पूनम दीपेश सोलंकी के साथ जीवर्धन ने पटेल पारा, टिकरापारा, चोपड़ा गली, गुजराती पारा, बंगाली पारा, स्टेशन चौक में सघन जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन माँगा। वार्ड नंबर 19 के प्रत्याशी सुरेश गोयल के साथ जीवर्धन ने शहीद चौक, इतवारी बाजार, गोपी टॉकीज, रामनिवास टॉकीज रोड, एमजी रोड, महात्मा गांधी चौक, गांधीगंज होते हुए मुख्य मार्ग, सुभाष चौक, गद्दी चौक, पुत्री शाला, कोश्टापारा चौक, पी.के. तामस्कर आवास, गौरीशंकर मंदिर, संजीवनी हॉस्पिटल, रामनिवास टॉकीज चौक (अग्रसेन चौक) तक भाजपा कार्यकर्ताओं से जीत के लिए सहयोग माँगा। वार्ड नंबर 20 के प्रत्याशी सरद हरि सर्राफ के साथ जीवर्धन का जनसंपर्क कोश्टापारा चौक से प्रारंभ हुआ। इसके बाद सरस्वती प्रतिमा, रवि कंप्यूटर गली, राम मंदिर, साहू मोहल्ला, समलाई मंदिर, देवांगन धर्मशाला रोड, इतवारी बाजार के पीछे मुख्य मार्ग, अबरार सर गली, मरीन ड्राइव, आनंद कुटीर होते हुए शहीद चौक में समाप्त हुआ।

पार्षदों का विश्वास नहीं जीत पाईं जानकी काटजू – जीवर्धन

जीवर्धन ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व महापौर जानकी अपनी ही पार्टी के पार्षदों का विश्वास नहीं जीत पाईं। यही वजह है कि बहुत से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अपनी ही पार्टी की महापौर की तस्वीरों को प्रचार में स्थान नहीं दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम जनता कांग्रेस पर विश्वास क्यों करे?

img 20250209 wa00086927929014239895548

दिल्ली में ‘आप-दा’ से मिली मुक्ति – जीवर्धन

दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जीवर्धन ने कहा कि दिल्लीवालों को आखिर ‘आप-दा’ से मुक्ति मिल गई। यह जीत भाजपा के प्रति आम जनता के विश्वास की जीत है। चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया कि दिल्लीवालों के दिल में मोदी हैं।

img 20250209 wa00094308888285479251667

दिल्ली की तरह निगम को भी कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान

दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को एक सीट के लायक भी नहीं समझा। दिल्लीवासी समझ गए कि कांग्रेस को दिया गया वोट व्यर्थ हो जाएगा। रायगढ़वासियों द्वारा विधानसभा में भाजपा को दिए गए एक-एक वोट की वजह से नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, प्रयास विद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज और शहर की चिकनी सड़कें बन पाईं। अब निगम में भी जनता भाजपा को वोट देकर ‘सुग्घर रईगढ़’ की कल्पना को साकार करे।

img 20250209 wa0010425354541416610738

जीवर्धन ने जनसंपर्क के दौरान दिया विकास कार्यों का ब्यौरा

वार्डों में जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने ओपी चौधरी के विधायक बनने के बाद कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।

वार्ड क्रमांक 18

  • 1.62 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण
  • जयराम कॉलोनी में 2.09 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूर्ण
  • 15.32 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क का कार्य पूर्ण
  • 34.97 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क का निर्माण पूर्ण
  • 2.24 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य जारी
  • 49.75 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क की निविदा जारी
  • विभिन्न क्षेत्रों में 2.16 लाख रुपये एवं 4.05 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य पूर्ण
  • नटवर स्कूल में 8.71 लाख रुपये की लागत से बॉक्स बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूर्ण
  • नटवर स्कूल में 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण पूर्ण

वार्ड क्रमांक 19

  • विभिन्न क्षेत्रों में 2.56 लाख रुपये, 1.77 लाख रुपये, 1.24 लाख रुपये, 1.77 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य जारी
  • 341.58 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क का निर्माण कार्य जारी
  • विभिन्न क्षेत्रों में 4.05 लाख रुपये, 2.70 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य जारी
  • 41.88 लाख रुपये की लागत से नगर निगम परिसर के प्रथम तल का कार्य जारी
  • 194.18 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य जारी
  • 72.39 लाख रुपये की लागत से फीडर लाइन डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य जारी
img 20250209 wa00067153820113472169142

वार्ड क्रमांक 20

  • 22.05 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण
  • 2.93 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य जारी
  • 1.58 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य जारी
  • शनि मंदिर रोड डायवर्सन हेतु 25 लाख रुपये जारी
  • मरीन ड्राइव में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 12 लाख रुपये जारी

वार्ड नंबर 44

  • 35 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम का कार्य निर्माण जारी
  • 6 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण प्रगति पर

वार्ड नंबर 46

  • 49.33 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क निर्माण प्रगति पर

इनकी रही मौजूदगी

जनसंपर्क के दौरान गुरुपाल भल्ला, विकास केडिया, शशिकांत शर्मा, दीपेश सोलंकी, नरेश गोरख, प्रदीप श्रृंगी, मनीष गांधी, शैलेश माली, सुनील थवाईत, शशिभूषण चौहान, अभिलाष कच्छवाहा, सुजीत लहरे, नीतीश चौथा, रमेश चौहान, गगन कटोरे, राजेश जाटवर, महेंद्र यादव, अमित पांडे, कार्तिक साहू, भुवन डनसेना, विजय इक्का, अमन अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: