छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वार्ड 33 में भाजपा का परचम लहराने को तैयार, अनिता सारथी बनीं जनता की पहली पसंद

IMG 20250209 WA0057

रायगढ़: वार्ड क्रमांक 33 इस बार एक अलग चुनावी रंग में नजर आ रहा है, जहां भाजपा के युवा नेता रंजू संजय ने अनिता सारथी को मैदान में उतारकर चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी है। शुरुआत से ही रंजू संजय के नेतृत्व में अनिता सारथी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, और यही वजह है कि उनका कारवां दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है। भाई का संकल्प और बहन की नीतियों ने वार्ड में भाजपा की स्थिति को मजबूत कर दिया है।

मोहल्ले की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक हर तरफ भाजपा की गूंज सुनाई दे रही है। चुनावी चर्चा में हर कोई यही कह रहा है कि इस बार वार्ड 33 में बदलाव नहीं, भरोसे की जीत होगी। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान भी वार्ड पहुंचे और अनिता सारथी के समर्थन में रैली कर जनता से मतदान की अपील की।

अनिता सारथी सिर्फ नामांकन भरने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने वार्ड की हर गली, हर घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उनका सरल स्वभाव और जमीनी जुड़ाव उन्हें जनता के और करीब ले आया है। यही कारण है कि वार्ड 33 की जनता अब पूरे विश्वास के साथ कह रही है – “यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, विश्वास और विकास की नींव है, और इस नींव का नाम है – अनिता सारथी!”

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: