पुसौर। रायगढ़ जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है। इस क्षेत्र से खरसिया विधायक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री उमेश पटेल के करीबी तथा रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के विश्वासपात्र आकाश मिश्रा ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। चुनावी मैदान में उतरने के बाद आकाश मिश्रा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और क्षेत्र के मतदाताओं से मिलकर समर्थन जुटाने में जुटे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।
सोमवार को उनके प्रचार अभियान के तहत काफिला त्रिभौना, बासनपाली और सराईपाली पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों से संवाद कर आशीर्वाद स्वरूप समर्थन मांगा। इसके अलावा, आकाश मिश्रा ग्राम सिहा में आयोजित सरस्वती पूजन समारोह और ग्राम तरड़ा के सरस्वती पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर समर्थन जुटाया। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन जताया।
पुसौर में बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच आकाश मिश्रा का जनसंपर्क अभियान और जनता की ओर से मिल रही प्रतिक्रिया आगामी चुनाव में रोचक मुकाबले के संकेत दे रही है।







































You must be logged in to post a comment.