छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया के दो क्षेत्रों का नहीं खुला खाता, पुसौर-2 में मचेगा घमासान

IMG 20250202 WA0010

रायगढ़, 1 फरवरी। जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। शनिवार तक 18 क्षेत्रों के लिए 46 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। इधर भाजपा ने पहली लिस्ट में 12 नाम तय किए थे। बचे हुए 6 क्षेत्रों में से पांच में ब्रजेश गुप्ता, रमेश बेहरा, भाग्यवती नायक, शिखा गबेल और बंशी चौधरी के नामों की घोषणा की है। अब केवल रायगढ़-2 क्षेत्र से नाम का ऐलान बाकी है। जिला पंचायत में नामांकन दाखिले के लिए 3 फरवरी अंतिम तारीख है। अब केवल एक ही दिन शेष है। भाजपा ने 17 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। रायगढ़-1 से सुषमा खलखो, रायगढ़-3 से सुखदाई मोहन चौहान, पुसौर-1 से लक्ष्मी जीवन पटेल, पुसौर-2 से ब्रजेश गुप्ता,

पुसौर-3 से भाग्यवती नायक, खरसिया-1 से शिखा गबेल, खरसिया-2 से बलदेव कुर्रे, खरसिया-3 से सतबाई छोटेलाल पटेल, घरघोड़ा-1 से मुरली राठिया, तमनार-1 से रमेश बेहरा, तमनार-2 से बंशी चौधरी, लैलूंगा-1 से शांता रवि भगत, लैलूंगा-2 से दीपक सिदार, धरमजयगढ़-1 से रजनी राठिया, धरमजयगढ़-2 से पूर्णिमा लाल सिंह बैगा, धरमजयगढ़-3 से रेणुका खेमचंद राठिया और धरमजयगढ़-4 से पुनेश्वर राठिया के नाम घोषित किए गए हैं। अब केवल रायगढ़ रायगढ़-2 से नाम का ऐलान बाकी है। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं की है। अब तक 18 क्षेत्रों से 46 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल कर लिए हैं। सबसे ज्यादा मारामारी पुसौर-2 के लिए है। खरसिया-1और खरसिया-3 से किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है।

इन्होंने जमा किए फॉर्म
रायगढ़-1 से सुषमा खलखो, इंदिरा राठिया, रायगढ़-2 से विपिन कुमार, बालकृष्ण पटेल, नेत्रानंद पटेल, पद्मिनी पटेल, युवराज सिंह साहू, रायगढ़-3 से बेलमती चौहान, सुखदाई चौहान, पुसौर-1 से रजनी तिवारी, पुसौर-2 से सुरेंद्र कुमार जेना, आकाश मिश्रा, सीताराम चौहान, वासुदेव यादव, संतोष बहिदार,  पुसौर-3 से सविता खेमराज नायक, तजिंदर कौर, भगवंत कौर, विष्णुप्रिया गुप्ता, सिमरन कौर, खरसिया-2 से दुर्गेश चौहान, बलदेव कुर्रे, अमरनाथ भारद्वाज, घरघोड़ा-1 से उमाशंकर राठिया, मुरलीधर, तमनार-1 से सुरेंद्र सिदार, विक्रम सिंह यादव, तमनार-2 से बिहारी लाल पटेल, प्रवीण कुमार गुप्ता, लैलूंगा-1 से शांता साय भगत, लैलूंगा-2 से हृदयराम सिदार, दिलीप केरकेट्टा, यशोमति सिदार, दीपक कुमार सिदार, संध्या भगत, धरमजयगढ़-1 से रजनी राठिया, पुनीत कुमार राठिया, महेंद्र कुमार सिदार, धरमजयगढ़-2 से मनियारो राठिया, पूर्णिमा मामरे, धरमजयगढ़-3 से चंद्रसेनी राठिया, रेणुका राठिया और धरमजयगढ़-4 से बलवंत तिग्गा, पुनेश्वर राठिया ने नामांकन फॉर्म जमा किए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: