छोड़कर सामग्री पर जाएँ

झीटीपाली में दर्दनाक हादसा, खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, किसान की मौत

Tragic accident in Jhitipali

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झीटीपाली में खेत जुताई के दौरान अचानक आए तेज आंधी-तूफान और हवा के चलते बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे किसान के ट्रैक्टर पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ग्राम झीटीपाली निवासी गोपाल राठिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोपाल अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, तभी मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा के कारण पास का पेड़ टूटकर सीधे ट्रैक्टर पर आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि गोपाल को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल भूपदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: