छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देहजरी पोहा मिल के पास भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल

देहजरी के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई

रायगढ़, 13 मई। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से आ रही एक तेज रफ्तार लाल रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार अनियंत्रित होकर देहजरी स्थित पोहा मिल के पास सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना आज सुबह करीब 3 बजे हुई। कार क्रमांक CG11AE8986 में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस की मदद से तत्काल खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग सक्ती जिले के कर्रापाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और किसी काम से अंबिकापुर से लौट रहे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बताई जा रही है।

घटना के बाद खरसिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों और मृतक की पहचान संबंधी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

img 20260513 wa00021611072641345928730
img 20260513 wa00235372980651347442728
img 20260513 wa00201481099665597707022

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: