रायगढ़, 06 मई। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनबरसा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार क्रमांक CG04QD3365 और पल्सर बाइक क्रमांक CG13BC4259 के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि अर्टिगा कार में दो लोग मौजूद थे।
हादसे के कारण कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल घायलों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। खबर अपडेट पर है।
































You must be logged in to post a comment.