खरसिया। खरसिया के बोतल्दा स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मन्दिर में इस वर्ष भी भगवान हनुमान जी के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर भव्य सार्वजनिक भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 2 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री सुंदर कांड के पाठ के साथ होगी, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भजन कीर्तन, विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाएगा। आध्यात्मिक अनुष्ठानों के पश्चात दोपहर लगभग 12 बजे से प्रभु का प्रसाद वितरण यानी भंडारा प्रारंभ हो जाएगा।
मन्दिर प्रबंधन और पुजारी गोवर्धन दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होगा। उन्होंने सभी इच्छुक श्रद्धालुओं और भक्तजनों से अपील की है कि वे अपनी इच्छानुसार इस भोग भंडारे में अपना अंशदान या योगदान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी या सहयोग के लिए श्रद्धालु मन्दिर के पुजारी से उनके मोबाइल नंबर 9981510253 पर संपर्क कर सकते हैं।























