छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत; पत्नी और मासूम बेटा घायल

image editor output image759026006 1795879722799

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बेटा घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर नावापारा बाजार के सामने लारा रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लंकापाली निवासी हाराचंद चौहान शुक्रवार 27 नवंबर को सुबह करीब 9:10 बजे अपनी पत्नी संजूलता चौहान और बेटे आयुष चौहान के साथ होंडा सीबी साइन बाइक (क्रमांक OD 23 K 0437) से ग्राम कंडेकेला गए थे। दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वे कंडेकेला से रायगढ़ लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक नावापारा बाजार के सामने नावापारा रोड की तरफ से आ रही बोलेरो (क्रमांक OR 17 K 5916) के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में हाराचंद चौहान के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी संजूलता के मुंह और हाथ में चोटें आई हैं, जबकि बेटे आयुष के दाहिने पैर में चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता समारू चौहान ने अपने साथी ध्रुवकुमार चौहान के साथ पुसौर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: