छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

image editor output image 781314826 1795871874462
  • यशवंत सिंह के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक राहत का जरिया

रायगढ़, 28 नवम्बर 2026/ कभी हर महीने बिजली बिल का इंतजार और उसके भुगतान की चिंता करने वाले धरमजयगढ़ निवासी यशवंत सिंह राठिया के घर में अब सूरज की रोशनी से बिजली तैयार हो रही है। घर की छत पर लगे सोलर पैनल ने उनकी जिंदगी में एक ऐसा बदलाव लाया है, जिससे न केवल बिजली खर्च से राहत मिली है, बल्कि घरेलू बजट में भी हर महीने बचत होने लगी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर यशवंत सिंह ने सौर ऊर्जा को अपने घर की जरूरत बनाया है। पिछले आठ महीनों से उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

यशवंत सिंह राठिया के लिए हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना घरेलू खर्च का हिस्सा था। परिवार की अन्य जरूरतों के बीच बिजली बिल के लिए भी नियमित रूप से राशि निकालनी पड़ती थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर सूर्य की ऊर्जा से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है और बिजली खर्च में राहत पाई जा सकती है। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसका लाभ लेने का निर्णय लिया और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिया। इसके बाद उनके घर में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। देखते ही देखते हर महीने आने वाला बिजली बिल शून्य हो गया। जो राशि पहले बिजली बिल चुकाने में खर्च होती थी, अब वह परिवार की दूसरी आवश्यकताओं को पूरा करने में काम आ रही है।

हर महीने 800 से 1000 रुपये की बचत
यशवंत सिंह बताते हैं कि सोलर पैनल लगने से पहले उन्हें हर महीने 800 से 1000 रुपये तक बिजली बिल देना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने के बाद पिछले आठ महीनों से उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। इससे परिवार को नियमित आर्थिक राहत मिल रही है। उनके अनुसार, योजना ने बिजली खर्च कम करने के साथ ही सौर ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर भी दिया है।

खुद लाभ लिया, अब दूसरों को भी दिखा रहे राह
योजना का लाभ मिलने के बाद यशवंत सिंह अब केवल अपने घर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे लोगों को अपने अनुभव बताते हुए समझाते हैं कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च को कम किया जा सकता है। उनके घर में आया बदलाव आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बिजली खर्च में राहत देने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी माध्यम बन रही है। सूरज की रोशनी का उपयोग कर वे अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी कर रहे हैं और हर महीने होने वाली बचत का लाभ परिवार को मिल रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: