छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुसौर में निर्माण कार्यों, विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

IMG 20261128 WA0039
  • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, कमियां सुधारने के दिए निर्देश
  • विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों से किया संवाद, मध्यान्ह भोजन एवं पोषण आहार की गुणवत्ता पर दिया जोर

रायगढ़, 28 नवंबर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अभिजीत बबन पठारे ने जनपद पंचायत पुसौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा महतारी सदन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। सीईओ ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों से किया संवाद
सीईओ ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन और पोषण आहार की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा विकास कार्यों और बच्चों से जुड़ी सुविधाओं में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: