छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बरतापाली में नर हाथी की मौत पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, स्निफर डॉग के सुराग से नयागांव के 4 आरोपी गिरफ्तार

3145ef9e f911 40e3 9f80 ed3d85c3b52f

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के बरतापाली जंगल में नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हाथी की मौत की जांच के दौरान स्निफर डॉग की मदद से मिले अहम सुरागों के आधार पर वन विभाग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी ग्राम नयागांव के निवासी हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्यजीव  अपराध में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतापाली के कक्ष क्रमांक 437 में 27 नवंबर को एक नर हाथी का शव मिला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की तह तक पहुंचने के लिए वन विभाग की टीम ने स्निफर डॉग (डॉग स्क्वाड) की मदद से घटनास्थल और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

जांच के दौरान डॉग स्क्वाड से मिले अहम सुरागों के आधार पर वन विभाग ने ग्राम नयागांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय भगत (28 वर्ष), पिता घनानंद भगत, जयानंद भगत (47 वर्ष), पिता दुर्योधन भगत, राम दयाल (38 वर्ष), पिता चिंताराम सिदार और भगवानो भगत (50 वर्ष), पिता मंगलू भगत शामिल हैं। वन विभाग ने चारों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को 29 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

हाथी की मौत की जांच में जुटा वन विभाग
नर हाथी की मौत के मामले में चार गिरफ्तारियों के बाद अब जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है। वन विभाग द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा के अनुसार, वन्यजीवों की सुरक्षा और वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए विभाग गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: