छोड़कर सामग्री पर जाएँ

झुंड से बिछड़े 6 साल के हाथी शावक की मौत, दो दिन से अकेले भटकने के बाद खेत में मिला था बीमार

03 11

रायगढ़। जिले के छाल वन परिक्षेत्र अंतर्गत बनहर गांव में बीमार हालत में मिले करीब 6 साल के हाथी शावक की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। खेत में असहाय अवस्था में पड़े मिले इस शावक को बचाने के लिए वन विभाग की टीम ने उपचार शुरू कराया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर से पशु चिकित्सक भी बुलाया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हाथी शावक पिछले दो दिनों से अपने झुंड से अलग होकर अकेले ही क्षेत्र में विचरण कर रहा था। बताया जाता है कि दो दिन पहले सिंघीझाप में इसी शावक ने एक कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद से वह लगातार अकेले घूम रहा था। शुक्रवार सुबह बनहर गांव के एक खेत में शावक बीमार हालत में पड़ा मिला। उसे इस स्थिति में देखकर ग्रामीणों और हाथी ट्रैकरों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपचार की व्यवस्था शुरू की। शावक की हालत गंभीर होने के कारण बाहर से पशु चिकित्सक को बुलाया गया। मौके पर ही उसका इलाज किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार शनिवार शाम इलाज के दौरान हाथी शावक ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से वन विभाग की टीम में मायूसी है। अब शावक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: