छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लग्जरी फ्रोंक्स कार में कबाड़ की तस्करी: खरसिया पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 190 किलो स्क्रैप, आरोपी सलाखों के पीछे

खरसिया में जब्त सफेद मारुति फ्रोंक्स कार और उसके पास रखा 190 किलो अवैध कबाड़ (स्क्रैप)।

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। इसी कड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने सटीक मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारुति फ्रोंक्स कार में अवैध स्क्रैप परिवहन कर रहे खरसिया निवासी राजू अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मार्च की शाम चौकी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने स्टाफ को संदिग्ध वाहन पर निगाह रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस टीम ने ठाकुरदिया से मौहापाली मालधक्का रोड पर संदिग्ध मारुति फ्रोंक्स कार क्रमांक CG 13 BB 2808 को रोककर जांच की।

वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर अवैध लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ। कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू अग्रवाल पिता स्व. प्रेमचंद्र अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी छपरीगंज खरसिया बताया। आरोपी से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। स्क्रैप सामान चोरी का होने की आशंका पर गवाहों के समक्ष कार में रखा लगभग 190 किलो वजनी लोहे का स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 6,650 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त कार (4 लाख रूपये) को जब्त किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में इस्तगासा धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।         

कार्रवाई के दौरान आरोपी राजू अग्रवाल पुलिस की मौजूदगी में गवाहों से विवाद करने लगा और उन्हें “मुखबिरी करने” का आरोप लगाते हुए धमकाने लगा। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वह नहीं माना और गवाह को मारपीट की धमकी देने लगा। जनशांति भंग करने की स्थिति बनने पर पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया तथा पृथक से धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपीअनिल सोनी व एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: