छोड़कर सामग्री पर जाएँ

परीक्षार्थियों का कलावा काटने के मामले ने सियासी रंग लिया, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज  

file 00000000947081faa8b431b026be635b

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। रविवार को व्यापमं द्वारा आयोजित सेट परीक्षा के दौरान चांदमारी स्कूल में महिला परीक्षार्थियों के हाथ में बंधे कलावा को काटने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक परीक्षार्थी ने तदाशय की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में कराई है। पुलिस ने महिला अधिकारी सहित अन्य पुरूष अधिकारी के विरूद्ध धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। रविवार को व्यापमं द्वारा आयोजित सेट परीक्षा के दौरान चांदमारी स्कूल में परीक्षार्थियों के हाथ में बंधे कलावा को काटने की बात को लेकर काफी हंगामा मचा था। परीक्षार्थी संभावी तिवारी ने इसका विरोध करते हुए कलावा नहीं काटने देने की बात कही।

वहीं इस बात की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी चांदमारी स्कूल पहुंच कर विरोध जताते हुए काफी हंगामा मचाया था। वहीं काफी बवाल मचने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन करने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ परीक्षार्थी संभावी तिवारी ने सिटी कोतवाली मेंं पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। संभावित तिवारी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी सेंटर में परीक्षा देने के लिए गई थी, जहां उपस्थित

अधिकारी हेमलता साहू द्वारा मेरे हाथ में पहने गए कलावा को काटने के लिये कहा गया। मैंने उसका विरोध कर नहीं कटवाने की बात रखी वहां पर अन्य परीक्षार्थियों का कलावा दबाव पूर्वक कटवाया जा चुका था, मंैने विरोध कर अपना कलावा नहीं काटने दिया। जिस पर मुझे उक्त महिला अधिकारी एवं अन्य पुरूष पर्यवेक्षक द्वारा इसका परीणाम अच्छा नहीं होगा एवं आप स्वयं जिम्मेदारी लेंगे कह कर डराया भी गया। इससे मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई एवं पूरे परीक्षा के दौरान मुझे अत्यंत मानसिक तनाव रहा। उसने कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं कोतवाली पुलिस ने कृष्णा डायमण्ड हिल्स कॉलोनी निवासी परीक्षार्थी संभावी तिवारी पिता नरोत्तम तिवारी की शिकायत पर महिला अधिकारी हेमलता साहू एवं अन्य पुरूष अधिकारी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: