- खरसिया पुलिस कहती रही दिल्ली ले गए युवक को, महादेव सट्टा एप में रायपुर के एक सटोरिए से मिला था लिंक
रायगढ़, 11 अगस्त। शनिवार को खरसिया पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने दो-तीन घंटे तक पूछताछ के बाद अमन नामक युवक को छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस को रायपुर के एक सटोरिए से अमन का कनेक्शन मिला था। महादेव एप में संलिप्तता नहीं मिलने पर अमन को छोड़ा गया है। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम ने खरसिया में छापा मारा। अमन नत्थानी निवासी सिंधी कॉलोनी खरसिया को थाने ले जाया गया।
देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। दिल्ली पुलिस को महादेव एप सट्टा मामले में रायपुर के एक व्यक्ति से अमन नत्थानी का लिंक मिला था। रायपुर में पूछताछ और नोटिस देने के बाद टीम खरसिया पहुंच गई। महादेव सट्टा एप को लेकर अमन से पूछताछ होती रही। बताया जा रहा है जानकारी के लिए एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल से जानकारी ली गई।
उन्होंने बताया कि अमन नत्थानी नामक युवक को दिल्ली में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से विधिवत रिमांड लेकर अमन को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। यह बेहद संदेहास्पद मामला है जिसमें पुलिस थाने में पूरी पूछताछ होने के बावजूद सही जानकारी नहीं दी गई।
Related Article

























