छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वेदिक इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

IMG 20261120 WA0033
  • पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिली शुभकामनाएं
  • रोबोटिक्स प्रोजेक्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे तकनीकी दक्षता और नवाचार

रायपुर। वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्र पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में भारत और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पहले दोनों छात्रों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।

दोनों युवा प्रतिभाएँ अपने अभिनव रोबोटिक्स प्रोजेक्ट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन करेंगी। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि वेदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उनके द्वारा प्रदान किए गए अवसर और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, अपनी प्रतिभा निखारने और नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय परिवार ने दोनों होनहार छात्रों को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि दोनों छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। यह उपलब्धि वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर सहित पूरे वेदिक परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: