छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में रफ्तार का कहर : माजदा की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक पर FIR दर्ज

खरसिया, 12 अप्रैल। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना 10 अप्रैल 2026 की शाम की है, जब मृतक शिवदास महंत काम से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवदास महंत निवासी मिशन चौक मालखरौदा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AF 2685 से रानीसागर मार्ग होते हुए खरसिया की ओर आ रहा था।

इसी दौरान रानीसागर के पास पीछे से आ रही माजदा वाहन क्रमांक CG 12 AN 7483 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवदास महंत बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल खरसिया लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। उपचार के दौरान रात करीब 9:20 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 41/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि हादसा माजदा वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इस आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना एसडीएम खरसिया को भी भेज दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: